यादव: अहीर रेजिमेंट यादव समाज भारत का एक विशाल जनसँख्या वाला समाज है। यादव हमारे समाज मे बहुतो की जनसंख्या मेे निवास करते हैं।
हर समय मे यादव जाती ने हमारे देश के लिए उत्सुकता से देश के हित के लिए बढ चढ़ कर अपना योगदान दिया है।
अब वो चाहते हैं की उनकी भी कोई बात सुने उनका एक रेजिमेंट बने क्योंकि देश के हित के लिए उन्हों ने कोई कसर नही छोडी है।
करोड़ों की आबादी और सदैव राष्ट्रहित और रक्षा के लिए आगे आने वाले यादवों की भारतीय फौज में कोई रेजिमेंट नहीं है।
आहिर रेजिमेंट क्यों जरुरी है:
आज भारतीय फौज में अनेक ऐसी रेजिमेंट हैं जिनका गठन जाति, सम्प्रदाय अथवा क्षेत्र के आधार पर हुआ। उदाहरण के लिए Kumaon Regiment (क्षेत्र आधारित) Jat Regiment (जाति आधारित) Sikh Regiment (धर्म/सम्प्रदाय आधारित) Rajput Regiment (जाति आधारित) आदि।
इन तमाम जाति/क्षेत्र/सम्प्रदाय आधारित रेजिमेंट में सम्बंधित जाति/क्षेत्र/सम्प्रदाय के लोगों को(जिनके नाम से रेजिमेंट है) बड़ी संख्या में भर्ती मिलती है।
जब भारतीय सेना में कुछ जातियों की अपनी रेजिमेंट है तो यादव/अहीर रेजिमेंट क्यों नहीं..!
जबकि यादव/अहीर जवान भी उतनी ही शूरवीरता के साथ देश के लिए लड़ता है जितना बाकि सब। यादव/अहीर रेजिमेंट की मांग केवल एक मांग भर नहीं है, यह हमारा अधिकार है।
यादव जवान को भी अपने कंधे पर अपना नाम “यादव” लिखवाने का अधिकार मिले। यादव जवान देश के लिए समर्पित होता है, तो उसे अपना नाम अपने कन्धे पर लिखने का भी अधिकार हो। यह करोड़ों यादवों के आत्मसम्मान की बात है।
साथ ही, इससे यादव युवक भारतीय फौज के लिए और भी प्रेरित होंगे एवं फौज में यादवों की भागीदारी भी बढ़ेगी। यह साथ ही साथ यादवों को रोजगार से भी जुड़ा है, गरीब यादव जो देश के लिये जीना और शहीद होने का जज्बा रखता है, उसके परिवार के लिए भी यह लाभकारी होगा।
फौज में भागीदारी किसी भी समाज के लिए गर्व का एहसास होता है। इसके अलावा अहीर रेजिमेंट यादवों के उन पुरखों और शहीद जवानों के लिए भी श्रद्धांजलि होगी जो देश के लिये शहीद हुए।
तमाम यादव वीर हुए जिन्होंने मातृभूमि के लिए संघर्स दिया, अनेक पदकों से सम्मानित हुए।
यादव/अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए- इस petition के द्वारा अपील की जा रही है कि माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी, रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर जी और माननीय सुप्रीम कोर्ट (भारत) यादव रेजिमेंट के गठन के लिए कदम उठाने की कृपा करें और तमाम यादवों को उनका अधिकार दे।
जैसा कि पहले उल्लेख किया जा चुका है कि भारतीय फौज/थल सेना में पहले से अनेक जाति, क्षेत्र, सम्प्रदाय आधारित रेजिमेंट मौजूद हैं तो एक नई यादव रेजिमेंट के गठन में कोई कानूनी रुकावट नहीं होनी चाहिए। पहले भी अनेक बार यादव समाज की और से यादव रेजिमेंट की मांग उठाई जा चुकी है किन्तु दुर्भाग्य से अब तक इसका गठन नहीं हुआ।
अतः प्रधानमन्त्री जी, रक्षा मंत्री जी एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट से निवेदन है कि करोड़ों यादवों को उनका अधिकार जरूर दें, इस petition का समर्थन करें। क्योंकि जब तक रेजिमेंट नहीं होगी, फौज में भागीदारी कम रहेगी।
नाम कंधे पर हो अपना, और मुख से निकले भारत माता की जय..! जय हिन्द।
अगर आपको यह पोस्ट अछा लगा हो तो शेयर जरुर करें